देश

Vice Presidential Election: बी. सुदर्शन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए किया नामांकन, सोनिया गांधी बनीं प्रस्तावक

इंडिया अलायंस के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वी. सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) ने आज (21 अगस्त) अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे. सोनिया गांधी बी. सुदर्शन रेड्डी की प्रस्तावक बनीं.

न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के खिलाफ उतारा गया है. राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा.

बी. सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) ने जब उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया, तब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, डीएमके नेता और अन्य दलों के नेता उनके साथ मौजूद रहे.

विपक्षी नेताओं के अनुसार, विभिन्न दलों के 80 सांसदों ने उनकी उम्मीदवारी के समर्थन में नामांकन पत्रों पर हस्ताक्षर किए हैं. अपना नामांकन दाखिल करने के बाद न्यायमूर्ति रेड्डी ने एक बयान जारी कर सभी से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने का आग्रह किया. रेड्डी ने कहा कि वह ‘विनम्रता, जिम्मेदारी और संविधान में निहित मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की गहरी भावना’ के साथ राजनीतिक क्षेत्र में कदम रख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के जज, कानून के छात्र और इस गणतंत्र की लोकतांत्रिक परंपराओं में रचे-बसे नागरिक के रूप में मेरी सार्वजनिक सेवा ने मुझे सिखाया है कि भारत की असली ताकत हर व्यक्ति की गरिमा, संवैधानिक नैतिकता की रक्षा और हमारी विविधता में एकता में निहित है.

यह भी पढ़ें- सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: BJP का दावा- ‘आप’ से जुड़ा है हमलावर

आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को उन्होंने ‘दो व्यक्तियों के बीच की प्रतियोगिता से कहीं बड़ा’ बताया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान निर्माताओं के भारत के विचार को मजबूत करने के बारे में है – एक ऐसा भारत जहां संसद ईमानदारी से काम करे, असहमति का सम्मान हो, और संस्थान स्वतंत्रता व निष्पक्षता के साथ लोगों की सेवा करें.

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति की भूमिका संसदीय लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं को बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यदि मैं निर्वाचित होता हूं, तो मैं निष्पक्षता, गरिमा तथा संवाद एवं शिष्टाचार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाने का वचन देता हूं.

इंडिया ब्लॉक के समर्थन के लिए आभार जताते हुए सुदर्शन रेड्डी (Sudarshan Reddy) ने कहा, “मैं विपक्षी दलों के नेताओं का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और उन असंख्य नागरिकों का, जो न्याय, समानता और एकता की इस सामूहिक लड़ाई को प्रेरित करते हैं. हमारे संविधान में विश्वास और लोगों की उम्मीद के साथ, मैं इस यात्रा पर निकल रहा हूं. हमारा लोकतांत्रिक जोश हमें हमेशा मार्गदर्शन करता रहे.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

30 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

30 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

35 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

43 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

47 minutes ago