देश

“ऐसे हमले जनसुनवाई नहीं रुकवा सकते”, सीएम रेखा गुप्ता पर हुए अटैक पर बोले मनोज तिवारी- कुछ लोगों को जनसुनवाई से परेशानी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त) को जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हुए हमले को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसी बात से परेशान है कि इतनी शिद्दत से जनसुनवाई क्यों रही है?

Manoj Tiwari ने एक्स पर किया पोस्ट

सांसद मनोज तिवारी ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “कुछ लोग, जो दिल्ली के दुश्मन हैं, इस बात से परेशान हैं कि अब दिल्ली की मुख्यमंत्री इतनी शिद्दत से जनसुनवाई क्यों कर रही हैं? पर ऐसे हमले जनसुनवाई नहीं रुकवा सकते.”

इससे पहले उन्होंने हमले के बाद एक अन्य पोस्ट में लिखा था- “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है.लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है. आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हो और कड़ी से कड़ी सजा मिले.”

जनसुनवाई के दौरान सीएम पर हुआ हमला

बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता गुप्ता पर 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सिकारिया ने जनसुनवाई के दौरान हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राजेश को गुरुवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया. पुलिस हमले के पीछे की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है. दिल्ली पुलिस ने कहा, “मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में सिविल लाइन्स थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 132, और 221 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें- सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: BJP का दावा- ‘आप’ से जुड़ा है हमलावर

राजेश के आपराधिक रिकॉर्ड का भी खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, राजकोट के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं. इनमें से चार मामलों में उसे बरी कर दिया गया है, जबकि एक मामला अभी कोर्ट में लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

50 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago