देश

Saurabh Murder Case को लेकर बोले Baba Bageshwar, अच्छा हुआ नहीं हुई शादी!

Meerut News: मेरठ का सौरभ हत्याकांड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में हर दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं, नीले ड्रम को लेकर खौफ का माहौल बनता जा रहा है लोग सदमें में हैं. इस पर कई मीम भी बन रहे हैं. बाबा बागेश्वर धाम जो कि मेरठ पहुंचे थे वहीं, उन्होने इसको लेकर बयान दिया है.

उन्होंने कहा, ” इस घटना से कई पति सदमे में हैं और भगवान की कृपा है कि उनकी शादी नहीं हुई”. मेरठ पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह संस्कारों और पालन-पोषण की कमी की वजह से हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए.

राणा सांगा पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने राणा सांगा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, जो लोग औरंगजेब को सही समझते हैं ऐसे लोगों को अपनी बुद्धि की शुद्धि करनी चाहिए. औरंगजेब महान नहीं हो सकता और विदेशी विधर्मियों के नामों का निशान मिटना चाहिए. मेरठ में कुछ स्थानों के नाम भी बदलने की आवश्यकता है.

संभल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी तो हम कह रहे थे अयोध्या तो झांकी है, काशी मथुरा बाकी है. अब हम कहेंगे काशी मथुरा संभल तीनों बाकी हैं. बहुत हो गया शांति का मंत्रोच्चारण, अब क्रांति का पाठ होना चाहिए. देश को तोड़ने की जगह जोड़ने का कार्य होना चाहिए.

हिन्दु राष्ट्र में सबको मिलेगा अधिकार

उन्होनें हिन्दु राष्ट्र को लेकर कहा कि, देश को तोड़ने वाली साजिश सबसे बड़ील जातिवाद है, समूचा राषट्र एक मुट्ठी में बने. हिन्दु राष्ट्र में सबको अपने मजहब का पालन करने का अधिकार होगा. हिन्दु राष्ट्र में गाय को राष्ट्रमाता का अधिकार प्राप्त होगा. हिंदू राष्ट्र में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे नहीं लगेंगे.

दिल्ली से वृंदावन तक करेंगे पदयात्रा

धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वह दिल्ली से वृंदावन कर पदयात्रा करेंगे, हिन्दुओं को एकत्र करने के उद्येश्य से इस यात्रा की शुरुआत होगी. साथ ही उन्होनें कहा कि हिन्दुओं की संख्या घटने से उन्हें कष्ट है, “बच्चे दो ही अच्छे का नारा हम तो मान लेंगे लेकिन चच्चे के 30 बच्चे क्यों” ?

ये भी पढ़े ऑनलाइन सुनवाई के दौरान वादी ने जज के सामने पी सिगरेट, फिर कोर्ट ने दिया ये आदेश

-भारत एक्सप्रेस 

Shalini

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago