देश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बालिग निकला आरोपी धर्मराज कश्यप, बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट से सच आया सामने

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से एक आरोपी धर्मराज कश्यप ने खुद को नाबालिग होने का दावा किया था. उसके इस दावे के बाद कोर्ट ने बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट का आदेश दिया था. मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि आरोपी धर्मराज नाबालिग नहीं, बल्कि बालिग है. पुलिस अब इस आरोपी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी. साथ ही कस्टडी या रिमांड की मांग करेगी.

बता दें कि बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट में शरीर की कुछ विशेष हड्डियों का एक्स-रे किया जाता है. हड्डियों की बनावट, ताकत और घनत्व से किसी व्यक्ति के वास्तविक उम्र का पता लगाया जाता है.

तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

जानकारी रहे कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो हमलावरों धर्मराज राजेश कश्यल और गुरमेल बलजीत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. बाद में पुलिस ने तीसरे व चौथे आरोपी प्रवीण लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर को भी गिरफ्त में ले लिया. बता दें कि प्रवीण लोनकर वही शख्स है जिसके भाई शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, शुभम लोनकर अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

हत्याकांड में 6 लोग आरोपी

बताते चलें कि बीते 11 अक्टूबर को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. रविवार (13 अक्टूबर) रात राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बाड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को आरोपी बनाया है.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल चौथे हत्यारे की हुई पहचान, जानें कौन है?

Dipesh Thakur

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago