Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बालिग निकला आरोपी धर्मराज कश्यप, बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट से सच आया सामने

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में आरोपी धर्मराज कश्यप के नाबालिग होने का दावा गलत निकला. बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि वह बालिग है.

Baba Siddique Murder Dharmaraj Kashyap

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: बालिग निकला आरोपी धर्मराज कश्यप.

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से एक आरोपी धर्मराज कश्यप ने खुद को नाबालिग होने का दावा किया था. उसके इस दावे के बाद कोर्ट ने बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट का आदेश दिया था. मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि आरोपी धर्मराज नाबालिग नहीं, बल्कि बालिग है. पुलिस अब इस आरोपी को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी. साथ ही कस्टडी या रिमांड की मांग करेगी.

बता दें कि बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट में शरीर की कुछ विशेष हड्डियों का एक्स-रे किया जाता है. हड्डियों की बनावट, ताकत और घनत्व से किसी व्यक्ति के वास्तविक उम्र का पता लगाया जाता है.

तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

जानकारी रहे कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो हमलावरों धर्मराज राजेश कश्यल और गुरमेल बलजीत सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. बाद में पुलिस ने तीसरे व चौथे आरोपी प्रवीण लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर को भी गिरफ्त में ले लिया. बता दें कि प्रवीण लोनकर वही शख्स है जिसके भाई शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, शुभम लोनकर अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

हत्याकांड में 6 लोग आरोपी

बताते चलें कि बीते 11 अक्टूबर को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. रविवार (13 अक्टूबर) रात राजकीय सम्मान के साथ बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बाड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को आरोपी बनाया है.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल चौथे हत्यारे की हुई पहचान, जानें कौन है?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital