Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल चौथे हत्यारे की हुई पहचान, जानें कौन है?

पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है.

Baba Siddiqui

बाबा सिद्दीकी. (फाइल फोटो)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की हत्या से पूरे शहर में शोक की लहर है. इस बीच बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हत्या में शामिल चौथे आरोपी की पहचान हो गई है. मुंबई पुलिस के अनुसार, चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है. इससे पहले तीन आरोपियों के नाम सामने आए थे.

आरोपी जीशान की हुई पहचान

पुलिस ने बताया था कि आरोपियों के नाम शिवा, धर्मराज और गुरमेल हैं. शिव और धर्मराज उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं. इन दोनों का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि गुरमेल हरियाणा का रहने वाला है. धर्मराज और गुरमेल को गिरफ्तार कर लिया गया है. शिवा फरार है. बताया जा रहा है कि उसे इस हत्या की सुपारी दी गई थी. अब चौथे आरोपी की पहचान मोहम्मद जीशान अख्तर के रूप में की गई है.

कोर्ट में किया गया पेश

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को लेकर दोनों आरोपियों से कई पहलुओं पर पूछताछ जरूरी है. ऐसे में हमें 14 दिनों की रिमांड चाहिए.

28 जिंदा कारतूस भी बरामद

आरोपियों के पास से 28 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों ने पुणे में रहकर रेकी की थी. इसके बाद फायरिंग की पूरी पटकथा तैयार की. पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों को हथियार कहां से मिले? दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान कई विरोधाभासी जानकारी दे रहे हैं, जिसे लेकर शंकाएं पैदा हो रही हैं.

यह भी पढ़ें- Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर शिवा की मां ने बेटे को लेकर क्या कहा?

फिलहाल, पुलिस चाहती है कि दोनों को रिमांड में लिया जाए, ताकि इस मामले में विस्तृत पूछताछ हो सकें. पुलिस ने तीसरे आरोपी शिवा को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी. बता दें कि शनिवार रात को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया था. डॉक्टरों के मुताबिक, बाबा के पेट और छाती पर गोली लगी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital