सांसद पप्पू यादव.
Baba Siddique Murder Case MP Pappu Yadav: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को कहा कि अगर कानून इजाजत देता है तो वह 24 घंटे के अंदर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को खत्म कर देंगे.
पप्पू यादव ने देश और खासकर महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की भी ओलचना की. उन्होंने कहा, “जेल में बैठा एक अपराधी सरकार को चुनौती दे रहा है और लोगों की हत्या कर रहा है और हर कोई मूकदर्शक बना हुआ है. बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला और करणी सेना के प्रमुख की हत्या में शामिल था और अब वह एक उद्योगपति सह राजनेता की हत्या में शामिल है.”
पप्पू यादव ने कहा, “अगर कानून इजाजत देता है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस घटिया अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.”
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुंबई में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए महाराष्ट्र सरकार की खुलकर आलोचना की है. मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक प्रमुख नेता बाबा सिद्दीकी की दुखद हत्या का जिक्र करते हुए यादव ने राज्य में एनडीए सरकार के शासन पर सवाल उठाए.
तेजस्वी यादव ने बाबा सिद्दीकी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि सिद्दीकी बिहार के गोपालगंज के मूल निवासी थे और मुंबई दौरे पर वह अक्सर उनसे मिलते थे. हाल ही में सिद्दीकी और उनके बेटे से भी मिले थे.
नेता प्रतिपक्ष ने सिद्दीकी की हत्या पर चिंता व्यक्त की. उनका मानना है कि यह घटना राज्य में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को उजागर करती है.
‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त बाबा सिद्दीकी (66) की शुक्रवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोलियां मारी गईं. दशहरा उत्सव के दौरान तीन लोगों ने गोलीबारी की.
सूत्रों के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…