अजब-गजब

शव की राख का सूप बनाकर पीते हैं इस समुदाय के लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनियाभर के देशों में जितने भी धर्म, जाति और समुदाय हैं, उनके अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं हैं. इसके साथ ही तमाम ऐसी जनजातियां हैं, जिनकी परंपराओं के बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है. कुछ ऐसी ही एक जनजाति यानोमामी (Yanomami tribe) की परंपरा है, जिसके बारे में आप जानकर चौंक जाएंगे. इस जनजाति के लोग शवों को जलाने के बाद उसकी राख का सूप बनाकर पीते हैं.

Yanomami tribe की अजीब परंपरा

बता दें कि साउथ अमेरिका की यानोमामी जनजाति (Yanomami tribe) समुदाय में जब किसी की मौत हो जाती है तो उसके अंतिम संस्कार को लेकर अजीब परंपरा है. यानोमानी जनजाति के लोगों को यानम या सेनेमा के नाम से भी जाना जाता है. इस जनजाति के लोग वेजेनुएला और ब्राजील में भी रहते हैं.

शव की राख का सूप बनाकर पीते हैं

इस जनजाति के रीति-रिवाज पश्चिमी सभ्यता से बिल्कुल अलग हैं, जिसमें अंतिम संस्कार की परंपरा दुनिया से काफी अलग है. यानोमामी जनजाति (Yanomami tribe) के किसी व्यक्ति की जब मौत हो जाती है तो उसके शव को पेड़ों की पत्तियों और दूसरी चीजों से पहले ढक देते हैं, करीब 40 दिन गुजरने के बाद शव को वापस लाया जाता है और उसको जला दिया जाता है. शव के जलने के बाद बची हुई राख से इस जनजाति के लोग सूप बनाकर पीते हैं. इस परंपरा को एंडोकैनिबेलिज्म कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- देश का आखिरी सती कांड, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया था, पढ़ें रूह कंपा देने वाली ये घटना

ये है वजह

यानोमानी समुदाय के लोगों का मानना है कि जब किसी भी शख्स की मौत होती है तो उसकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलती है, जब तक उसके रिश्तेदार उसके शरीर को खाते नहीं है, इसलिए यानोमानी समुदाय के लोग शव को जलाने के बाद राख का सूप बनाकर पीते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

8 seconds ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

19 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

28 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

39 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

47 minutes ago