देश

Baba Siddique ने क्या Salman Khan का करीबी होने की कीमत चुकाई? हत्या के बाद सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ाई

Baba Siddique Murder Case Update: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद मुंबई में कोहराम मच गया. घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. उनके घर के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है.

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी पर गोलियां चलाने के संदेह में रात को ही 2 लोगों को पकड़ लिया था. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है. गिरफ्तार 2 आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे पिछले 25-30 दिनों से इस इलाके की रेकी कर रहे थे.

पता चला है कि वारदात को कुल 3 हमलावरों ने अंजाम दिया. वे तीनों ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे. तीनों वहीं पर बाबा सिद्दीकी इंतजार कर रहे थे. पुलिस को शक है कि उनको लोकल सपोर्ट मिला था. यानी कोई और भी था जो हमलावरों को जानकारी मुहैया करवा रहा था.

यह तस्वीर तब की है, जब शाहरुख, सलमान और संजय दत्त बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे.

सलमान की वजह से बनाया गया सिद्दीकी को निशाना?

मीडिया में ये खबरें भी चल रही हैं कि बाबा सिद्दीकी ने सलमान खान के करीबी होने की कीमत चुकाई है. दरअसल, एक मीडिया चैनल से फोन पर बात करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कहा था कि सलमान अब भी लारेंश बिश्नोई गैंग के निशाने पर है. जो सलमान का दोस्त होगा, वो हमारा दुश्मन होगा. रोहित गोदारा वो गैंगस्टर है, जो लारेंस विश्नोई के लिए काम करता है. माना जाता है कि वो फर्जी पासर्पोट के साथ दिल्ली से दुबई फरार हो गया था. वो विदेश से ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान के करीबी होने की वजह से सिद्दीकी को निशाना बनाया गया.

लॉरेंस गैंग के अलावा SRA विवाद में भी हत्या की आशंका

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस लॉरेंस गैंग के अलावा कई एंगल से बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही है. इनमें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, व्यापारिक दुश्मनी और स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) प्रोजेक्ट से जुड़ा धमकी मामला शामिल है.

यह भी पढ़िए: बाबा सिद्दीकी ने शाहरुख-सलमान की दुश्मनी खत्म करवाई थी, कोरोना-लॉकडाउन में की थी जरूरतमंदों की मदद

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago