देश

बंगाल में ‘बाबरी बनी तो अयोध्या जैसा हाल करेंगे…कब्र ही उत्तर होगा’… मस्जिद पर बड़ा बवाल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार (25 नवंबर) से बाबरी मस्जिद के शिलान्यास का एक पोस्टर चर्चा में बना हुआ है. इस पोस्टर में दावा किया गया है कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर (TMC MLA Humayun Kabir) को इस कार्यक्रम का आयोजक बताया गया है.

इस पर बयान देते हुए विधायक हुमायू कबीर ने कहा कि हम 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे, क्योंकि 6 दिंसबर 1992 में कार सेवकों द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था. अगले महीने बाबरी विध्वंस के 33 साल पूरे हो जाएंगे. इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेता शामिल हो सकते है.

भाजपा बोली- बांग्लादेश की नींव रख रही TMC

बीजेपी (BJP) ने इस मामले में पर कड़ा हमाला बोला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि TMC पश्चिम बंगाल में मस्जिद नहीं, बल्कि बांग्लादेश की आधारशिला रख रही है. साथ ही बीजेपी नेता उमा भारती के बयान से यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है. उन्होंने अपने बयान में कहा ” खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने, हम सम्मान करेंगे लेकिन बार के नाम से बनी इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं.”

आगरा में कब्र खोदकर विरोध

उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदू महासभा ने भी इसका विरोध किया है. संगठन के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पीछे युमना किनारे एक गड्ढा खोदकर उसे ‘कब्र’ का रूप दिया और विधायक हुमायूं कबीर को धमकी भरा संदेश भेजा है.

हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गड्ढा उस चेतावनी का प्रतीक है कि बाबरी मस्जिद दोबारा बनाने की बात करने वालों का यही अंजाम होगा. जिलाध्यक्ष मीरा राठौर इसका समर्थन करते हुए कहा कि जो भी हुमायूं कबीर को जिंदा या मृत आगरा लेकर आएगा, उसे वे सोने के कंगन भेंट करेंगी. राठौर ने दावा किया कि जो लोग ऐसे सपने देख रहे हैं, उनके लिए यही कब्र ही उत्तर है.

ये भी पढ़ें: रातों-रात मुर्शिदाबाद में लगे नई बाबरी मस्जिद के पोस्टर, TMC MLA के समर्थन से बढ़ा तनाव

बता दें कि अयोध्या में विवादित ढांचा 6 दिसंबर 1992 को कार सेवकों द्वारा ध्वस्त किया दिया था. अगले महीने बाबरी विध्वंस के 33 साल पूरे हो जाएंगे. TMC विधायक हुमायू कबीर का कहना है कि इसी मौके पर यह आयोजन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

20 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago