Bharat Express DD Free Dish

रातों-रात मुर्शिदाबाद में लगे नई बाबरी मस्जिद के पोस्टर, TMC MLA के समर्थन से बढ़ा तनाव

New Babri Masjid Poster: अयोध्या में धर्मध्वजा फहराने के बाद इसी की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर ने तनाव बढ़ा दिया है.

New Babri Masjid Poster in Murshidabad West Bengal After Ayodhya Dharma Dhawaj TMC MLA Humayun Kabir Support

New Babri Masjid Poster: विवाह पंचमी के मौके पर एक ओर अयोध्या में धर्मध्वजा फहराकर राम मंदिर को संपूर्ण किया गया. वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में नया विवाद खड़ा हो गया. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई है. मंगलवार देर रात पूरे मुर्शिदाबाद में ये पोस्टर दिखाई दिए, जिनमें दावा किया गया है कि 6 दिसंबर को बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया जाएगा. इस कार्यक्रम को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर का समर्थन बताया जा रहा है.

हुमायूं कबीर ने खुद कहा है कि वह 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे और तीन साल में इसका निर्माण पूरा होगा. इस कार्यक्रम (Babri Masjid foundation event) में कई मुस्लिम नेता शामिल होंगे. यह बयान तब आया है जब अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ था.

हो रही है कड़ी आलोचना

अयोध्या में हुए ध्वजारोहण के ठीक बाद पश्चिम बंगाल से आए इस मामले (Babri Masjid posters) को लेकर बीजेपी और अन्य धार्मिक संगठनों ने कड़ी आलोचना की है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश की आधारशिला रख रही है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी ने इसे सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश बताया है. अब TMC नेता के इस कार्यपर आला पार्टी लीडर को कोई बयान न आना भी लोगों को निशाना साधने का नया मौका दे रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता, सातवां आरोपी शोयब गिरफ्तार

‘वही हाल होगा जो बाबरी का हुआ’

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन बाबर के नाम पर बनी इमारत का वही हाल होगा जो अयोध्या में हुआ था. हिंदू संगठनों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे इस मस्जिद के निर्माण को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे. कांग्रेस नेता उदित राज ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि अगर मंदिर का शिलान्यास हो सकता है, तो मस्जिद का क्यों नहीं. ऐसे में टीएमसी का यह शिलान्यास कार्यक्रम बड़े सांप्रदायिक दंगों को जन्म दे सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read