Bengal Babri Masjid Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने विदेशी आक्रांता ‘बाबर’ के नाम पर ही अयोध्या की बाबरी मस्जिद जैसी ही मस्जिद बनाना शुरू कर दिया है. शनिवार, 6 दिसंबर की सुबह लाखों मुसलमानों के साथ हुमायूं ने ‘बाबरी’ नाम की मस्जिद की नींव रखी.
इस मस्जिद की नींव रखने के लिए अरब से आए मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की गई. इस दौरान हजारों मुसलमान दूर-दूर से ईंट पत्थर लेकर मुर्शिदाबाद पहुंचे. मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा. मीडिया में कल दिनभर एक और ‘बाबरी’ मस्जिद की आधारशिला रखे जाने की खबरें चलती रहीं.
दूसरी ओर, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विवाद बढ़ने पर विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया. हालांकि, भाजपा नेता कह रहे हैं कि ये सब ममता के इशारे पर ही हुआ था, वे बंगाल में विदेशी आक्रांता ‘बाबर’ के नाम पर मुस्लिम वोट पाना चाहती हैं.
TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने आज कहा, “कल मैंने बाबरी मस्जिद का नींव रखी, और हमें रोक नहीं पाया.” उसने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद 450 साल तक खड़ी रही, लेकिन उसे तोड़कर राम मंदिर बनाया गया. इसके बाद मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई, लेकिन वहां मस्जिद नहीं बन सकी. अब मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बन रही है, और इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.
मीडियाकर्मियों से बातचीत में हुमायूं कबीर ने आगे कहा- “इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. राजनीति अलग है, और बाबरी मस्जिद का मसला अलग है.” सांप्रदायिक सौहार्द के सवाल पर विधायक ने कहा, “माहौल बिगाड़ना हम भी नहीं चाहते. लेकिन यहां बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी. जिस उद्देश्य से सनातन संस्कृति संसद भगवद गीता का पाठ करा रही है, उसी उद्देश्य से हम कुरान का पाठ कराएंगे. हम एक लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे, उन्हें खाना खिलाएंगे, और फिर मस्जिद का काम शुरू होगा.”
हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों द्वारा मस्जिद की आधारशिला रखे जाने से बंगाल में तनाव बढ़ गया है. बाबरी नाम से एक और मस्जिद का काम शुरू किए जाने के जवाब में BJP और हिंदूवादी संगठन ने मुर्शिदाबाद में ही अयोध्या की तर्ज पर दो अलग-अलग राम मंदिर बनाने का दावा किया है.
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…