Bharat Express DD Free Dish

अयोध्या में बाबरी मस्जिद 450 साल तक खड़ी रही थी, वो तोड़ दी गई, अब बंगाल में ये मस्जिद बनकर रहेगी — नींव रखे जाने पर बोले हुमायूं

TMC MLA Humayun Kabir: हुमायूं ने ‘बाबरी’ नाम से एक और मस्जिद बनाने का दावा किया है. उसके जवाब में BJP और हिंदूवादी संगठन ने भी मुर्शिदाबाद में ही अयोध्या की तर्ज पर दो अलग-अलग राम मंदिर बनाने का दावा किया है.

Bengal Babri Masjid Controversy

Bengal Babri Masjid Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने विदेशी आक्रांता ‘बाबर’ के नाम पर ही अयोध्या की बाबरी मस्जिद जैसी ही मस्जिद बनाना शुरू कर दिया है. शनिवार, 6 दिसंबर की सुबह लाखों मुसलमानों के साथ हुमायूं ने ‘बाबरी’ नाम की मस्जिद की नींव रखी.

इस मस्जिद की नींव रखने के लिए अरब से आए मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की गई. इस दौरान हजारों मुसलमान दूर-दूर से ईंट पत्‍थर लेकर मुर्शिदाबाद पहुंचे. मौके पर भारी पुलिस जाब्‍ता तैनात रहा. मीडिया में कल दिनभर एक और ‘बाबरी’ मस्जिद की आधारशिला रखे जाने की खबरें चलती रहीं.

दूसरी ओर, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विवाद बढ़ने पर विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया. हालांकि, भाजपा नेता कह रहे हैं कि ये सब ममता के इशारे पर ही हुआ था, वे बंगाल में विदेशी आक्रांता ‘बाबर’ के नाम पर मुस्लिम वोट पाना चाहती हैं.

हिंदुस्‍तान में एक और बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी: हुमायूं

TMC से निलंबित हुमायूं कबीर ने आज कहा, “कल मैंने बाबरी मस्जिद का नींव रखी, और हमें रोक नहीं पाया.” उसने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद 450 साल तक खड़ी रही, लेकिन उसे तोड़कर राम मंदिर बनाया गया. इसके बाद मस्जिद के लिए दूसरी जगह दी गई, लेकिन वहां मस्जिद नहीं बन सकी. अब मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बन रही है, और इससे किसी को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

‘राजनीति अलग है और बाबरी मस्जिद का मसला अलग’

मीडियाकर्मियों से बातचीत में हुमायूं कबीर ने आगे कहा- “इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है. राजनीति अलग है, और बाबरी मस्जिद का मसला अलग है.” सांप्रदायिक सौहार्द के सवाल पर विधायक ने कहा, “माहौल बिगाड़ना हम भी नहीं चाहते. लेकिन यहां बाबरी मस्जिद बनकर रहेगी. जिस उद्देश्य से सनातन संस्कृति संसद भगवद गीता का पाठ करा रही है, उसी उद्देश्य से हम कुरान का पाठ कराएंगे. हम एक लाख लोगों को इकट्ठा करेंगे, उन्हें खाना खिलाएंगे, और फिर मस्जिद का काम शुरू होगा.”

मंदिर भी बनेगा: BJP और हिंदूवादी संगठनों की प्रतिक्रिया

हुमायूं कबीर और उनके समर्थकों द्वारा मस्जिद की आधारशिला रखे जाने से बंगाल में तनाव बढ़ गया है. बाबरी नाम से एक और मस्जिद का काम शुरू किए जाने के जवाब में BJP और हिंदूवादी संगठन ने मुर्शिदाबाद में ही अयोध्या की तर्ज पर दो अलग-अलग राम मंदिर बनाने का दावा किया है.

बाबरी विध्वंस की बरसी पर अखिलेश ने चढ़ाई दरगाह में चादर, पिता मुलायम ने अयोध्या में कारसेवकों पर चलवाई थीं गोलियां



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read