पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नई बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बनने से पूरे देश में विवाद छिड़ा हुआ है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने पोस्टर के माध्यम से मस्जिद के शिलान्यास की तारीक 6 दिसंबर बताई है, जिसके बाद से कई बीजेपी (BJP) नेताओं के करारे बयान समाने आ चुके हैं. इस सूची में अब हरियाण के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज (Anil Vij) का भी नाम जुड़ गया है. मंत्री अनिल विज ने बाबरी मस्जिद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
आज (29 नवंबर) पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाबर भी मर चुका और बाबरी मस्जिद भी मर चुकी है. उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि इस्लाम पुर्नजन्म को नहीं मानता, पुर्नजन्म को केवल हिन्दू धर्म मानता है, लेकिन इस्लाम में पुर्नजन्म नहीं है. अगर ये ऐसा करेंगे तो यह इस्लाम के नियम को ही बदल देगे और इस्लाम को ही बदल देंगे. विज ने विधायक हुमायूं कबीर पर तंज कसते हुए कहा कि ये वो लोग कह रहे हैं जिन्हें अपने ही धर्म का ज्ञान नहीं है.
इसे पहले बीजेपी (BJP) नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल की TMC सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में मस्जिद नहीं, बल्कि बांग्लादेश की आधरशिला रखी जा रही है. साथ ही बीजेपी नेत्री उमा भारती ने भी इस मामले पर कड़ा विरोध करते हुए बड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने कहा “खुदा, इबादत, इस्लाम के नाम पर मस्जिद बने, हम सम्मान करेंगे लेकिन बार के नाम से बनी इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था, ईंटे भी गायब हो गई थीं.”
ये भी पढ़ें: ‘जब तक जुल्म होगा, तब तक जिहाद होगा…’, मौलाना महमूद मदनी ने उगला जहर, सुप्रीम कोर्ट पर भी की तीखी टिप्पणी
बता दें कि बंगाल में यह मस्जिद बाबर के नाम पर बनाई जा रही है, जिसका आयोजनकर्ता TMC विधायक हुमायू कबीर हैं. हुमायू कबीर ने अपने बयान में कहा कि हम 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे, क्योंकि 6 दिसंबर 1992 में कार सेवकों द्वारा अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था. अगले महीने बाबरी विध्वंस के 33 साल पूरे हो जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…