देश

बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह के मौके पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा. बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के जरिए प्रस्तावित साइंस और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले बागेश्वर धाम में स्थित बालाजी के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की. इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मां से भी मुलाकात की.

इस मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री के गढ़ा गांव में आने को बड़ी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र की स्थिति तेजी से बदलेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति का भी जिक्र किया और कहा कि यह ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो जवान का भी ध्यान रखते हैं और किसान का भी. उनकी बात दुनिया में सुनी जाती है. कई राष्ट्रीय अध्यक्ष आपस में बात नहीं करते, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रमुखों से बात होती है.

कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास

पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी और अपनी मां के बीच हुए संवाद का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि प्रस्तावित अस्पताल में एक वार्ड प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के नाम पर स्थापित किया जाएगा. प्रधानमंत्री द्वारा अस्पताल का शिलान्यास किए जाने के बाद प्रस्तावित अस्पताल की रूपरेखा का भी एक वीडियो के जरिए प्रदर्शन किया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया. इसके लिए 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है. कैंसर अस्पताल 36 माह में बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके पहले चरण में 100 बेड की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों का निशुल्क उपचार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

9 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

28 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

32 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

45 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

1 hour ago