देश

‘हर स्त्री बुरी नहीं होती लेकिन…’, प्रेमानंद महाराज के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

Dhirendra Shastri Support Premanand Maharaj: कुछ दिनों से अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महराज के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक जंग का माहौल बना हुआ है. एक के बाद एक बयान आ रहे हैं. अब बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि उनके विरोध से यह सिद्ध हो गया है कि कई लोगों को पेट की बीमारी है. छतरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सत्य बोलना इस देश में बहुत कठिन है, लेकिन उन्होंने बिना लाग लपेट के अपनी बात कहने का फैसला किया है.

समाज को देखने का अपना नजरिया

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि समाज को देखने का अपना नजरिया है. जो लोग सनातन धर्म को मानते हैं, उन्हें वे ठीक लगते हैं, जबकि जो लोग इसे नहीं मानते, उन्हें वे दुश्मन लगते हैं. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वे बिना खुजली वालों को खाज कर देते हैं, यानी वे मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं.

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का चक्कर

प्रेमानंद महाराज के बयान पर विवाद के बारे में पूछे जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रेमानंद महाराज ने जो कहा है, वह सच है. उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम कन्याएं पवित्र जीवन जीती हैं, क्योंकि अधिकांश लड़कियां गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में हैं.

ये भी पढें: मोदी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले:  उज्ज्वला योजना से लेकर नॉर्थ ईस्ट और पेट्रोलियम सब्सिडी तक; जानिए जनता को क्या मिला?

जातियों के नाम पर राजनीति पर क्या बोले?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि वे जातिवाद के खिलाफ हैं और राष्ट्रवाद के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि राजनेता जातियों के नाम पर राजनीति चमकाते हैं, इसलिए लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हवस का पुजारी केवल एक धर्म में नहीं, बल्कि हर धर्म में हो सकता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago