Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘हर स्त्री बुरी नहीं होती लेकिन…’, प्रेमानंद महाराज के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

Dhirendra Shastri Support Premanand Maharaj: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज का समर्थन किया है. छतरपुर में उन्होंने इस पूरे मामले पर बयान दिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कहा है?

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri on Premanand Maharaj

प्रेमानंद के बयान पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri Support Premanand Maharaj: कुछ दिनों से अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद महराज के बयान पर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक जंग का माहौल बना हुआ है. एक के बाद एक बयान आ रहे हैं. अब बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि उनके विरोध से यह सिद्ध हो गया है कि कई लोगों को पेट की बीमारी है. छतरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सत्य बोलना इस देश में बहुत कठिन है, लेकिन उन्होंने बिना लाग लपेट के अपनी बात कहने का फैसला किया है.

समाज को देखने का अपना नजरिया

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि समाज को देखने का अपना नजरिया है. जो लोग सनातन धर्म को मानते हैं, उन्हें वे ठीक लगते हैं, जबकि जो लोग इसे नहीं मानते, उन्हें वे दुश्मन लगते हैं. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें इसलिए पसंद नहीं करते क्योंकि वे बिना खुजली वालों को खाज कर देते हैं, यानी वे मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं.

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का चक्कर

प्रेमानंद महाराज के बयान पर विवाद के बारे में पूछे जाने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रेमानंद महाराज ने जो कहा है, वह सच है. उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत कम कन्याएं पवित्र जीवन जीती हैं, क्योंकि अधिकांश लड़कियां गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में हैं.

ये भी पढें: मोदी कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले:  उज्ज्वला योजना से लेकर नॉर्थ ईस्ट और पेट्रोलियम सब्सिडी तक; जानिए जनता को क्या मिला?

जातियों के नाम पर राजनीति पर क्या बोले?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी कहा कि वे जातिवाद के खिलाफ हैं और राष्ट्रवाद के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि राजनेता जातियों के नाम पर राजनीति चमकाते हैं, इसलिए लोगों को उनकी बातें पसंद नहीं आती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हवस का पुजारी केवल एक धर्म में नहीं, बल्कि हर धर्म में हो सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital