कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया.
हरियाणा विधानसभा चुनाव पहले आज (6 सितंबर) को पहलवान पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शमिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही बजरंग पुनिया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. बजरंग पुनिया को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया है .
बजरंग पुनिया ने कहा, ‘हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे. पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया.’ बजरंग ने कहा, ‘मैं सभी का धन्यवाद देता हूं. हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे. हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही.’
इस दौरान कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा, ‘आज कांग्रेस के लिए एक बड़ा दिन है. यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हम विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी का हमारे कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं.’
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…
पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…
Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…
एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…