Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बजरंग पुनिया को Congress में मिली बड़ी जिम्मेदारी, केसी वेणुगोपाल ने नियुक्त किया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष

बजरंग पुनिया ने कहा, ‘हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे. पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया.’ बजरंग ने कहा, ‘मैं सभी का धन्यवाद देता हूं.

Bajrang punia

कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव पहले आज (6 सितंबर) को पहलवान पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शमिल हो गए. पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही बजरंग पुनिया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. बजरंग पुनिया को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किसान कांग्रेस का वर्किंग चेयरमैन नियुक्त किया है .

बजरंग पुनिया ने क्या कहा?

बजरंग पुनिया ने कहा, ‘हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे. पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया.’ बजरंग ने कहा, ‘मैं सभी का धन्यवाद देता हूं. हम अन्याय के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे और हर संघर्ष में कांग्रेस के साथ खड़े रहेंगे. हमने महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ BJP की महिला सांसदों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई हमारे साथ खड़ा नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस हर मोड़ पर हमारे साथ खड़ी रही.’

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?

इस दौरान कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा, ‘आज कांग्रेस के लिए एक बड़ा दिन है. यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हम विनेश फोगाट जी और बजरंग पुनिया जी का हमारे कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital