Ballia: स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर लापरवाही बरतना एक पंचायत सचिव को भारी पड़ गया है. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विकासखंड बेलहरी की ग्राम पंचायत बहादुरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित सरकारी ध्वजारोहण कार्यक्रम में गैरहाजिर रहने पर पंचायत सचिव आशीष कुमार को कारण बताओ (स्पष्टीकरण) नोटिस जारी किया गया है.
ग्राम पंचायत बहादुरपुर के प्रधान अजय कुमार चौबे ने पंचायत सचिव की इस अनुपस्थिति को बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने सचिव आशीष कुमार को एक आधिकारिक पत्र जारी कर तीन दिनों के भीतर अपनी सफाई पेश करने का निर्देश दिया है.
ग्राम प्रधान की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व पर पंचायत सचिव का बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहना, उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और राष्ट्रीय पर्वों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है.
ग्राम प्रधान अजय कुमार चौबे ने अपने नोटिस में सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि निर्धारित 3 दिनों की समयावधि में पंचायत सचिव द्वारा कोई संतोषजनक और वैध कारण प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तरीय उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी और विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी.
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पंचायत स्तर के एक जिम्मेदार अधिकारी की इस तरह की अनुपस्थिति के बाद इलाके में प्रशासनिक और पंचायत कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राष्ट्रीय पर्वों और सरकारी आयोजनों को लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों में कितनी गंभीरता है.
यह भी पढ़ें: CM विजय के ‘पापा कहा हैं’ वाले बयान पर बवाल! बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपनी मां से पूछो
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…