Tamil Nadu News
Tamil Nadu News: तमिलनाडु की राजनीति में लगातार हो रही राजनीतिक बयानबाजी अब निजी रिश्तों तक पहुंच गई है. मुख्यमंत्री और TVK नेता विजय के एक सवाल पर बीजेपी नेता ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. सीएम विजय विधानसभा में बार-बार पूछ रहे थे कि ‘पापा कहा हैं’. यहीं सवाल कई बार दोहराने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कुछ ऐसा कह दिया कि माहौल गर्मा गया.
नैनार नागेंद्रन ने विजय की तरफ से बार-बार ‘Where is Father?’ पूछे जाने पर कहा कि अगर आप बार-बार विधानसभा में ये पूछेंगे कि पापा कहां हैं, पापा कहां हैं, तो कैसे पता चलेगा? आपको इसका उत्तर घर जाकर अपनी मां से पूछना होगा. वहीं बता पायेंगी कि आपके पापा कहा हैं. नागेंद्रन के इस बयान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मच गई. लोगों ने उनके जवाब को विजय की मां से जोड़कर इसे अशोभनीय करार दिया. यहां तक कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने भी नागेंद्रन के इस बयान की तीखी आलोचना की है.
TVK की ओर से सबसे पहले मंत्री राज मोहन ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने नागेंद्रन के बयान को असभ्य, निंदनीय और एक जिम्मेदार नेता के पद के अनुरूप न होने वाला बताया. उनका कहना था कि राजनीतिक बहस अपनी जगह है, लेकिन किसी के परिवार को बीच में लाना गलत है. पार्टी ने भी इस बयान की कड़ी आलोचना की.
दिलचस्प बात यह रही कि इस मामले में बीजेपी के भीतर से भी नाराजगी सामने आई. पार्टी के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नागेंद्रन के बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना लोकतंत्र का हिस्सा है और सरकार की नीतियों की आलोचना भी की जा सकती है, लेकिन किसी नेता के परिवार, खासकर उसकी मां को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता.
अन्नामलाई ने इसे राजनीतिक शालीनता की सीमा से बाहर बताया. उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी राजनीति के स्तर को गिराती है और समाज को गलत संदेश देती है. उनके मुताबिक, तमिलनाडु की नई पीढ़ी को इस तरह की राजनीति नहीं सिखाई जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- 4 साल की ट्यूशन फीस से रहने-खाने तक सब फ्री! 17 वर्षीय प्रणव ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पाई ₹3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप
फिलहाल यह विवाद लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुद्दों और नीतियों पर बहस लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन जब बयान निजी रिश्तों और परिवार तक पहुंच जाते हैं तो विवाद और गहरा हो जाता है. ऐसे में नागेंद्रन की टिप्पणी ने तमिलनाडु की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव और बढ़ सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…