देश

रेप पीड़िता को मिली न्याय मांगने की सजा! 12 साल का बहिष्कार, दारू-बकरा पार्टी का फरमान; पंचायत ने रगड़ा नमक

Balrampur Crime News: बलरामपुर/आनन्द मिश्रा: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक तरफ देश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर एक पंचायत ने बलात्कार पीड़िता को न्याय देने के बजाय उसे और उसके परिवार को 12 साल के लिए ‘बहिष्कार’ का काला फरमान सुना दिया है. इतना ही नहीं पंचायत ने उसके सामने 3 शर्तें रखी हैं. फिलहाल, पीड़िता ने मामले की शिकायत SDOP से की है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

मामला वाड्रफनगर विकासखंड (Wadrafnagar Balrampur) का है. यहां कानून और मानवता को ताक पर रखकर एक पंचायत द्वारा तुगलकी फरमान सुनाया गया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार की शिकार एक गर्भवती महिला और उसके पूरे परिवार को गांव के सरपंच ने 12 साल तक समाज से बहिष्कृत करने का आदेश दिया है. परिवार का अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने पुलिस के पास जाकर आरोपी के खिलाफ आवाज उठाई.

FIR दर्ज कराने पर मिली ‘सजा’ (Balrampur Rape Case)

मामला तब शुरू हुआ जब पीड़िता (जो वर्तमान में गर्भवती है) के साथ गांव के ही एक शख्स ने दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिवार ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लेकिन आरोपी के जेल जाते ही गाँव की पंचायत सक्रिय हो गई और न्याय के रास्ते में अड़ंगा डाल दिया. पीड़ित परिवार ने बताया कि-

‘गांव के रसूखदारों ने हमारे साथ अन्याय किया है. हमें समाज से अलग कर दिया गया है ताकि कोई और कानून का दरवाजा खटखटाने की हिम्मत न करे.’

अपमानजनक शर्तें रखी गईं

पीड़िता के परिजनों ने SDOP कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच द्वारा दी गई कुछ बेहद अपमानजनक शर्तों का खुलासा किया है.

  • सामाजिक बहिष्कार: परिवार को 12 साल तक किसी भी सामाजिक, धार्मिक या सामुदायिक आयोजन में शामिल होने से रोक दिया गया है.
  • अमानवीय शर्त: आरोप है कि सरपंच ने कहा कि यदि परिवार वापस समाज में आना चाहता है, तो उन्हें पूरे गाँव के लोगों के पैर धोकर उस पानी से नहलाना होगा.
  • जुर्माना: दंड के रूप में पूरे समाज को बकरा और शराब खिलाने-पिलाने की मांग भी रखी गई है.

ये भी पढ़ें: नेपाल में भारी उलटफेर: बालेन शाह की आंधी में उड़े ओली, जानें कम्युनिस्टों हाल

प्रशासन ने मामला संज्ञान में लिया (Balrampur SDM)

इस गंभीर मामले पर वाड्रफनगर SDM नीरनिधि नन्देहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रशासन को इसकी जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी. वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सामाजिक बहिष्कार करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अमानवीय प्रथा को रोकने के लिए कितनी सख्त कार्रवाई करता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

60 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago