देश

UP News: पुलिस की बड़ी लापरवाही; 12 दिन तक मॉर्च्युरी में सड़ती रही लाश, नहीं कराया पोस्टमॉर्टम, 2 निलंबित

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिन से मॉर्च्युरी में लाश पड़ी सड़ती रही लेकिन पुलिस ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया. इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में खबर सामने आई है कि, पुलिस ने एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. चूंकि वह घायल था, इसलिए वह कुछ बता नहीं सका और न ही उसकी पहचान हो सकी और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान पुलिस इतनी संवेदनहीन बनी रही कि न तो उसके परिजनों को ढूंढने की कोशिश की और न ही समय पर पोस्टमॉर्टम कराया. जिसके चलते लाश सड़ गई.

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल प्रशासन ने भी इस बात की सूचना पुलिस को दी थी, बावजूद इसके शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और लाश को पोस्टमॉर्टम में पड़े-पड़े 12 दिन बीत गए और लाश सड़ कर बदबू देने लगी. इसके बाद सड़ी हुई लाश का पोस्टमॉर्टम करवाया गया. इस सम्बंध में एसपी अंकुर अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसी के साथ DSP को मामले की जांच सौंपी गई है.

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में एलियन जैसे बच्चे ने लिया जन्म, पैदा होते ही निकालने लगा अजीब आवाज, डर गए परिजन, त्वचा भी फटी और सफेद रंग की

एसपी ने ये भी कहा की जांच के बाद अगर इस मामले में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, कुछ दिनों पहले नरैनी थाना क्षेत्र में एक युवक घायल अवस्था में पुलिस को मिला था. इस पर पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आई थी, जहां इलाज के दौरान 19 अगस्त को उसी मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने डेडबॉडी को मॉर्च्युरी में रखवा दिया और इस सम्बंध में पुलिस को जानकारी दे दी और लावारिस लाश का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा. तो वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने लावारिश लाश के बारे में कुछ नहीं किया और पोस्टमॉर्टम में पड़ी लाश सड़ गई तब एक बार फिर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी इसके बाद सड़ी लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

19 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

48 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

55 minutes ago