खेल

जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान Heath Streak का निधन, वाइफ ने किया Emotion पोस्ट, पिछले हफ्ते उड़ी थी झूठी अफवाह

Heath Streak Death: जिंबाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान हीथ स्ट्रीक (Heath Streak ) का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया. उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. उन्होंने 49 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. स्ट्रीक की पत्नी नादिन ने फेसबुक पर लिखा,‘‘आज सुबह रविवार तीन सितंबर 2023 को मेरे जीवन के सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता को उनके घर से एन्जिल्स के साथ ले जाया गया. वह अपने घर में थे जहां वह अपने परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ अपने आखिरी दिन बिताना चाहते थे.’’

नादिन ने कहा, ‘‘वह प्यार और शांति से सराबोर थे और वह अकेले नहीं निकले. स्ट्रीक हमारी आत्माएं अनंत काल के लिए एक हो गई हैं.’’ जिंबाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलोंगा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर स्ट्रीक के निधन की घोषणा की थी, लेकिन अपने पूर्व कप्तान से संदेश मिलने के बाद उन्होंने कुछ घंटों में ही इसका खंडन कर दिया था.

हेनरी ओलोंगा की घोषणा सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगी थी. इसके साथ ही  कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपने शोक संदेश जारी कर दिए थे. ओेलोंगा ने रविवार को एक्स पर लिखा था कि, ‘‘RIP स्ट्रीकी.’’

क्रिकेट में ऐसा रहा सफर

जिंबाब्वे की तरफ से उन्होंने 1993 से लेकर 2005 तक 65 टेस्ट और 189 वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले. स्ट्रीक ने टेस्ट क्रिकेट में 216 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 1990 रन बनाए जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 189 वनडे में 239 विकेट हासिल किए और 13 अर्धशतकों की मदद से 2943 रन बनाए. वह टेस्ट और वनडे में जिंबाब्वे की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. स्ट्रीक ने 68 वनडे में कप्तानी की जिनमें से जिंबाब्वे ने 18 मैचों में जीत दर्ज की जबकि 47 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. तीन मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2023: क्या यही है विश्व कप की तैयारी? पाकिस्तान के सामने फिसड्डी साबित हुए टॉप बल्लेबाज, Team India को दूर करनी होगी ये कमी

2004 में छोड़ दी थी कप्तानी

स्ट्रीक ने 21 टेस्ट मैचों में भी जिंबाब्वे की कप्तानी की, जिनमें से चार मैचों में उन्हें जीत मिली जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. छह मैच ड्रॉ हुए. जिंबाब्वे में जब तानाशाह रॉबर्ट मुगाबे का शासन चलता था तब स्ट्रीक की हेनरी ओलोंगा और एंडी फ्लावर की तरह कड़ा राजनीतिक रवैया नहीं अपनाने के लिए आलोचना की गई थी. जिंबाब्वे की टीम जब चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही थी तब स्ट्रीक ने अप्रैल 2004 में कप्तानी छोड़ दी थी.

कई टीमों के रहे चुके हैं कोच

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह जिंबाब्वे सहित कई टीमों के कोच रहे. बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच रहने के बाद वह अपनी राष्ट्रीय टीम से इसी भूमिका में जुड़े थे. स्ट्रीक उत्तर प्रदेश की टीम से भी जुड़े रहे और इसके अलावा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के साथ भी काम किया. उन्हें 2016 में डेव वाटमोर की जगह जिंबाब्वे का मुख्य कोच बनाया गया था लेकिन उनके रहते हुए टीम विश्व कप 2019 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

25 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

34 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

40 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago