Acharya Pramod Krishnam: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के द्वारा दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या किये जाने पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दीपू चंद्र दास को नमन करते हुए कहा कि सनातन को मिटाने वाले मिट गए लेकिन सनातन आज भी जिंदा है.
कुछ दिनों पहले बांग्लादेश में 30 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोप में मुस्लिम कट्टरपंथियों के द्वारा बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
बांग्लादेशियों ने उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए पहले उनको मारा फिर पेड़ से लटकाकर जिंदा जला दिया. जिसपर कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सनातन धर्म को मिटाने के लिए एक हजार साल तक हिंदुओं पर जुल्म हुए. मिटाने वाले मिट गए सनातन आज भी शास्वत और सत्य है. दीपू चंद्र दास को शत्-शत् नमन. अपने पोस्ट में आजार्य प्रमोद कृष्णम ने बांग्लादेश सरकार की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को भी टैग किया.
बांग्लादेश में हुई हिंसा को लेकर भारत में भी जमकर प्रदर्शन हुए. बजरंग दल से लेकर विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने देश भर में प्रदर्शन करते हुए सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
ये भी पढ़ें- ताऊ तू…तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं…, बदतमीजी करने वाले ताऊ पर भड़कीं प्रांजल दहिया, बीच शो में लगा दी क्लास
भारत के पड़ोस में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत ने कड़ी नाराजगी जताई. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश में हुए हिंदू युवक की हत्या की कड़ी निंदा करता है.
पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूर्व भारतीय राजनयिक सुरेश के गोयल ने भी मोहम्मद यूनुस को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो शांति है वह तूफान से पहले वाली शांति है. मोहम्मद यूनुस के फैसले जिहादियों से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अभी और भी हालात खराब होने वाले हैं. जो हम अभी देख रहे हैं उससे कहीं ज्यादा जटिल समस्याएं आने वाली हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…
UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…