देश

प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहा वैश्विक सम्मान पूरे देश का सम्मान- सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती

अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने देश की साझा संस्कृति, सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब पर जोर देते हुए कहा कि इस बार उनके वालिद की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन उनके माध्यम से जो पैगाम दिया गया है, वह देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाला है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े-बड़े मुस्लिम देशों में मिलने वाला सम्मान पूरे देश का सम्‍मान है.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारत एक धार्मिक मूल्यों वाला देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं. यहां होने वाले हर धार्मिक आयोजन देश की संस्कृति, सभ्यता और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ते हैं और समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं.

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम होते हैं. इन आयोजनों से लोगों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ता है और एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को समझने व अपनाने का अवसर मिलता है. यही भारत की गंगा-जमुनी तहजीब है, जो सदियों से देश की पहचान रही है और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती आई है.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि आज के दौर में पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की जो छवि बनी है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को एक मजबूत, भरोसेमंद और सम्मानित देश के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े-बड़े मुस्लिम देशों में जो सम्मान मिला है और वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से उन्हें नवाजा गया है, वह केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश और हर नागरिक का सम्मान है.

गंगा-जमुनी तहजीब ही भारत की पहचान

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान होता है, तो वह पूरे हिंदुस्तान का सम्मान होता है. यह देखकर खुशी होती है कि हमारा देश लगातार तरक्की कर रहा है और वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. यह इस बात का प्रतीक है कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान को महत्व देता है, और इसी वजह से आज पूरी दुनिया भारत को सम्मान की नजर से देख रही है.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है. ऐसे समय में सभी नागरिकों को एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें, आगे आएं और भारत को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

ये भी पढ़ें- दीपू चंद्र दास के बलिदान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम- सनातन सत्य है, कट्टरपंथी इसे मिटा नहीं सकते

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago