Pranjal Dahiya Angry Live Show: स्टार हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया एक शो के दौरान नाराज हो गईं. बदतमीजी करने पर उन्होंने दर्शकों को जमकर फटकार लगाई. प्रांजल दहिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें प्रांजल दहिया स्टेज पर खड़ा होकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में प्रांजल कहती हैं “आप लोगों को सोचना चाहिये कि किसी की बहन-बेटी भी यहां खड़ी है. इसलिए ढंग से रहें.”
तेरी छोरी की उमर की हूं…
प्रांजल दहिया ने बदतमीजी कर रहे एक अधेड़ उम्र के दर्शक को जमकर सबक सिखाया. उन्होंने स्टेज से ही चेतावनी देते हुए कहा कि ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं. क्यों मुंह फेर रहे हो, तुम्हें ही कह रही हूं. थोड़ा कंट्रोल में रहो.
स्टेज पर चढ़ने से नाराज
हरियाणवी कलाकार ने दर्शकों से स्टेज पर नहीं आने की भी गुजारिश की. उन्होंने कहा कि हमारी परफॉर्मेंस अभी बची हुई है. कृपया स्टेज पर ना आएं. आपलोग खुलकर इंज्वॉय करें, लेकिन मान-मर्यादा बनाये रखें.
ये भी पढ़ें- कोयले की ‘आग’ में झुलसा रायगढ़! प्रदर्शनकारियों ने फूंकी बस और कार, टीआई पर जानलेवा हमला
कौन हैं प्रांजल दहिया?
प्रांजल दहिया हरियाणा और पंजाब की एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं. हरियाणवी और पंजाबी गानों में उनका अभिनय आग लगा देता है. 52 गज का दामन से लेकर जिप्सी जैसे गानों में उनके अभिनय ने धूम मचा दी थी. 52 गज का दामन गाने के तो यूट्यूब पर एक बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं.
हरियाणा के सोनीपत में 5 मई 2001 को प्रांजल दहिया का जन्म हुआ था. उन्होंने फरीदाबाद से शिक्षा प्राप्त की है. ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रांजल हरियाणा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वो कई ब्रांड्स के लिए भी काम करती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



