देश

Barabanki: एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने शादी के बाद भी नहीं छोड़ा युवती का पीछा, आई तलाक की नौबत, मायके वालों ने की पीट-पीट कर हत्या

Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एकतरफा प्यार में पागल एक आशिक ने शादी के बाद भी युवती का पीछा नहीं छोड़ा और लगातार उसे मैसेज करता रहा. बताया जा रहा है कि उसके प्यार भरे मैसेज से युवती की नई शादी तलाक तक पहुंच गई थी. दूसरी ओर आशिक उसके ससुराल तक पहुंच गया था. इस पर मायके वालों ने आशिक को पहले बुलाया और फिर पीट–पीट कर हत्या कर दी. जानकारी सामने आ रही है कि  मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया है. साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में रहने वाले 32 वर्षीय रामानंद उर्फ पिंटू गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. उसने युवती का कहीं से मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लिया और फिर मैसेज करने लगा, लेकिन युवती ने कोई रिस्पांस नहीं दिया. इसी बीच युवती की शादी कहीं और हो गई और वह ससुराल चली गई, लेकिन पागल आशिक रामानन्द ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और उसकी ससुराल तक पहुंच गया व लगातार उसको मैसेज करता रहा.

बताया जा रहा है कि, रामानन्द के मैसेज एक बार युवती के पति ने देख लिए और फिर बात तलाक तक पहुंच गई. इसके बाद युवती के मायके वालों ने खतरनाक कदम उठाते हुए रविवार रात 10 बजे प्रेमी रामानंद को घर पर बुलाया. बताया जा रहा है कि आशिक को युवती के पिता ने बुलाया था. इसके बाद रामानंद अपने एक साथी अभिषेक के साथ युवती के मायके पहुंचा. जानकारी सामने आ रही है कि परिजनों ने पहले उसे समझाया और उससे कहा कि वह अपनी हरकतें बंद करदे. इस पर वह नहीं माना. बताया जा रहा है कि इसी के बाद युवती के परिजनों ने रामानंद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा. उसके साथ ही उसके साथी अभिषेक की पिटाई भी कर दी, जो कि गम्भीर रूप से घायल हो गया. इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रामानन्द के साथ ही उसके साथी हो भी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां रामानन्द को डाक्टर ने मृत घोषित एक दिया अभिषेक का अभी भी इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “उत्तर-प्रदेश में 80 हराओ-भाजपा हटाओ”, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया नया नारा, बोले- “अहंकार उतारेगा यूथ”

पुलिस ने की कार्रवाई

मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी होने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के अनुसार रामानंद का युवती से एक तरफा प्रेम था. युवती का विवाह हो चुका है. इसके बावजूद वह उसे परेशान कर रहा था. युवती की शादी तलाक तक पहुंच गई थी. कई बार समझाने के बावजूद भी रामानंद मान नहीं रहा था. एसपी ने आगे मीडिया को जानकारी दी कि, रविवार की रात भी उसको समझाने के लिए फोन किया गया था, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था और उल्टा ही विवाद करने लगा. इसी के साथ एसपी ने बताया कि मारपीट में रामानंद की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago