नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चार दिवसीय जी20 की बैठक चल रही है. जिसमें जी20 देशों के डेवलपमेंट मिनिस्टर बैठक में शामिल होने के लिए काशी में डेरा जमाए हुए हैं. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “मैं मदर ऑफ डेमोक्रेसी के सबसे पुराने जीवित शहर में आप सभी का स्वागत करता हूं”. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि विकास का एजेंडा काशी तक पहुंच गया.
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि ग्लोबल साउथ के लिए विकास एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. इसलिए हम सभी का ये सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि इस विकास के लक्ष्यों को हम पीछे न जानें दें. साथ ही ये भी ख्याल रहे कि इस यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे. पीएम ने कहा, ग्लोबल साउथ के देश वैश्विक कोरोना महामारी से पैदा हुईं समस्याएओं से गंभीर रूप से पीड़ित थे, ईंधन और उर्वरक के संकट ने एक और बड़ा झटका दिया है. ऐसे में आप जो भी फैसला लेते हैं उसका महत्व काफी अहम होता है.
पीएम ने काशी की बात करते हुए कहा कि बनारस सैकड़ों सालों से ज्ञान, चर्चा, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र रहा है. इस शहर में भारत की विविधता का सार समाहित है. इसके अलावा पीएम ने कहा कि भारत की डिजिटल क्रांति बड़े बदलाव लेकर आई है. भारत अपने साझेदार देशों के साथ इस अनुभव को साझा करने की इच्छा रखता है. पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए देश की महिला शक्ति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत में हम सिर्फ महिलाओं के सशक्तिकरण तक ही सीमित नहीं रह गए हैं. इससे आगे निकलकर पहुंचे हैं. जहां महिलाएं विकास का नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास के एजेंडे का खाका तैयार कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…