Categories: खेल

WTC फाइनल में मिली हार से नाराज सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के इस फैसले पर उठाया सवाल

Sachin Tendulkar’s reaction on WTC Final: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी है, साथ ही वो टीम इंडिया की एक बड़ी हार से नाखुश है. उन्होंने लेकि कहा कि वह अभी भी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 से बाहर करने को समझने में विफल रहे हैं. पांच दिनों की टक्कर के दौरान भी ये बहस होती रही आखिर नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज को बाहर बिठाने का क्या मतलब है. अब भारत की हार के बाद ये मुद्दा और गरमा गया है. सचिन तेंदुलकर ने भी टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं.

सचिन ने क्या कहा?

हमेशा टीम इंडिया की हार पर सचिन निराश जरूर होते हैं लेकिन कभी टीम की या उनके फैसले की आलोचना नहीं करते. मगर इस बार सचिन भी टीम मैनेजमेंट के एक फैसले से नाराज दिखे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन को प्लेइंग-11 में नहीं शामिल करने पर सचिन ने सवाल उठाए हैं. यही कारण है कि उन्होंने टीम इंडिया के खिताब से नाकाम होने के बाद फिर इस मुद्दे का जिक्र किया. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए बधाई देने के साथ ही टीम इंडिया के इस फैसले पर सवाल उठाया.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ओवल में ‘दफन’ हो गया भारत का सपना, इस शर्मनाक हार का दोषी कौन..?

सिर्फ सचिन ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के इस फैसले पर मैच के पहले दिन से सवाल उठ रहे हैं. प्लेइंग-11 सामने आने के बाद से ही सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली, रिकी पॉन्टिंग समेत भारत, ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज भी इस फैसले पर सवाल उठाते दिखे.

भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 164 रन बनाए. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच मजबूत साझेदारी हुई. 5वें दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी थी. मगर अफसोस दिन की शुरुआत ही विराट कोहली के विकेट से हुई और इसके बाद पतझड़ की तरह टीम इंडिया ने विकेट गंवाए. आखिरी दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया 234 ऑलआउट हो गई. बता दें, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago