Manoj Yadav SP spokesperson arrested in Barabanki: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सफदरगंज थाना क्षेत्र में जाति सूचक शब्द बोलने और धमकी देने के आरोप में 11 फरवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था. बता दें कि मनोज यादव पिछले दो दिन से लापता थे. उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं सबसे बड़ी बात यह रही खुद सपा ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर पुलिस से तलाश की अपील की थी. जिसको लेकर शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
बाराबंकी पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2026 को सफदरगंज थाने में मुकदमा संख्या 50/26 दर्ज किया गया था. इसमें मनोज यादव उर्फ बब्लू पुत्र रामकुंवर, निवासी ग्राम भगोलापुरवा, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी पर जाति सूचक शब्द बोलने और धमकी देने के आरोप लगे हैं. जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को मनोज को SC/ST कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया.
दरअसल शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी(SP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट की गई, जिसमें कहा गया था कि मनोज यादव कल रात से लापता हैं और यह एक गंभीर विषय है. सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस खबर से हड़कंप मच गया. कुछ ही घंटों बाद बाराबंकी पुलिस ने स्पष्ट किया कि मनोज यादव कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि उन्हें सफदरगंज पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है.
बता दें कि मनोज यादव सपा के तेज तर्रार प्रवक्ता माने जाते हैं. टीवी डिबेट में वे आक्रामक अंदाज में पार्टी का पक्ष रखते हैं और विरोधियों को कड़ी चुनौती देते हैं. उनकी गिरफ्तारी ने सियासी हलचल तेज कर दी है. सपा नेता इस गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं.
बाराबंकी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अभी तक गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी या जमानत की जानकारी नहीं आई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…