देश

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: हाइवे पर एक साथ टकराए कई वाहन, सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित होस्कोटे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना होस्कोटे–दबासपेट नेशनल हाईवे पर हुई, जहां कई वाहन आपस में टकरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बेंगलुरु से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां शुक्रवार को होस्कोटे–दबासपेट हाईवे पर एसयूवी, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सात लोगों की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार, हादसा एम. सत्यवारा गांव के नजदीक उस समय हुआ जब होस्कोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक एसयूवी ने कथित तौर पर आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के तुरंत बाद एसयूवी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने जा रहे एक कैंटर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक अन्य कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई, जिससे कई वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए. इस भीषण हादसे में एसयूवी में सवार छह लोगों और मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मृतक बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के निवासी हो सकते हैं, हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए होस्कोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़े: शेख हसीना पर ग्रेनेड अटैक से लेकर उम्रकैद तक…अब बांग्लादेश की सत्ता में रहमान डकैत सी एंट्री? कौन हैं तारिक रहमान

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago