बारामूला एनकाउंटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Baramulla Encounter: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. इस ऑपरेशन के दौरान सुबह ही दो आतंकियों के मारे जाने की जानकारी आ गई थी, जबकि तीसरे आतंकी के मारे जाने की जानकारी दोपहर में आई. तीसरा आतंकी पाकिस्तानी पोस्ट के पास मारा गया, जिसे बचाने के लिए पाकिस्तान की चौकी से लगातार फायरिंग की जा रही थी. सेना ने इसके बारे में जानकारी दी.
मारे गए आतंकी किस संगठन से ताल्लुक रखते थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.
सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी क्षेत्र में LoC के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. तीन आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद मुस्तैद सैनिकों ने उनका मुकाबला किया.
https://x.com/ANI/status/1703025697974063460?s=20
सेना के अनुसार, बारामूला एनकाउंटर में मारे गए दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं लेकिन पास के इलाके में एक पाकिस्तानी चौकी से हो रही गोलीबारी के कारण तीसरे आतंकी का शव बरामद करने में मुश्किलें हो रही हैं.
इस ऑपरेशन के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के उरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके हथलंगा में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. वहीं पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने बारामूला ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए बताया कि हथलंगा नाला के करीब आज 3-4 आतंकियों ने LoC पार करने की कोशिश की. इनके साथ मुठभेड़ करीब 2 घंटे चली, जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए. उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी सर्च चल रही है वहां पर सुरक्षाबल मौजूद हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…