रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Rajnath singh on Sanatana Dahrma: विश्व की सबसे प्राचीन जीवन-पद्धति ‘सनातन धर्म’ को मिटाने के विपक्ष नेताओं के विवादास्पद बयानों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को करारा जवाब दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा- ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती.’
राजनाथ सिंह ने आज यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है यानी पूरी दुनिया हमारा परिवार है. बकौल राजनाथ, ”सनातन धर्म शाश्वत है. दुनिया की कोई भी शक्ति इसे नष्ट नहीं कर सकती है.”
राजनाथ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सनातन धर्म पर की गई विपक्षी दलों के नेताओं की टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी है कि जब घर में हमारी माताएं-बहने आटा सानती हैं और अगर पास से कोई चींटी गुजरती है, तो वह उसे आटा का एक छोटा सा हिस्सा दे देती है.
गौरतलब हो कि कांग्रेस की अगुवाई में बने I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल कई पार्टियों के नेता हिंदू, हिंदुत्व और सनातन धर्म के बारे में आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं. तमिल नाडु के मुख्यमंत्री और उनके बेटे स्टालिन ने सनातन की तुलना डेंगू-मलेरिया और कोरोनावायरस से कर दी थी, उसने कहा था कि सनातन धर्म को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए. इसी तरह कांग्रेस के भी कई नेताओं ने बुरी टिप्पणियां की हैं.
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…