देश

दो लड़कियों पर चढ़ा इश्क का बुखार, शादी के लिए घर से भागीं, पुलिस ने दी हरी झंडी

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो लड़कियों की फेसबुक पर दोस्ती हुई. कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और इस कदर परवान चढ़ा कि वो घर छोड़ साथ रहने लगीं. दोनों लड़कियां अब एक-दूसरे शादी कर पूरी जिंदगी साथ रहना चाहती हैं. जब परिजनों इस बात की जानकारी हुई तो दोनों के घरों में हड़कंप मच गया. परिजन नहीं माने तो बात थाने पहुंची, जहां पुलिस ने शादी के लिए हरी झंडी दे दी. इसके बाद से अब परिवारवाले परेशान हैं.

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले दोनों लड़कियां घर से भाग गई और एक होटल में एक-दूसके के साथ पति-पत्नी की तरह रहीं. इसके बाद समाज के सामने भी अपने रिश्ते की घोषणा करते हुए शादी का ऐलान कर दिया. इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई, तो उनके होश उड़ गए. पहले तो परिवारवालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की और बताया कि ये शादी प्रकृति के खिलाफ है. लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं हुईं. दोनों की उम्र 23 और 25 साल है.

पुलिस ने दी हरी झंडी

इसके बाद मामला थाना कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने भी दोनों को ये कहकर हरी झंडी दे दी, कि दोनों बालिग हैं और किसी भी निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं. हालांकि दोनों के परिजन अपनी-अपनी बेटियों को समझाने में जुटे हैं.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे की सभा के दौरान हंगामा, भीड़ ने काफिले पर किया पथराव, की रास्ता रोकने की कोशिश

देखें क्या कहा पुलिस अधिकारी ने
इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि, दो दिन पहले थाना कोतवाली में मामला आया था. दोनों लड़कियां 23-25 की हैं. अर्थात बालिग हैं और अपने फैसले खुद करने के लिए स्वतंत्र हैं. फिलहाल दोनों लड़कियों को उनके-उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

8 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

10 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

11 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

30 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

30 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

44 minutes ago