मनोरंजन

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी को लेकर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, वेडिंग पर बधाई के साथ बॉलीवुड पर कसा तंज

Sidharth Kiara Wedding:  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ग्रैंड इंटीमेट वेडिंग की है. कपल ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद फैंस और तमाम सेलेब्स न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सिद्धार्थ और कियारा की तारीफ करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है.

कंगना ने सिड-कियारा की तारीफ की

कंगना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, “ हां, वे ब्रांड या मूवी प्रमोशन के लिए नहीं थे, उन्होंने मिल्क लाइमलाइट के लिए बॉली रिलेशनशिप नौटंकी की मांग पर कभी ध्यान नहीं दिया ….. इतना ईमानदार और सच्चा प्यार, डिलाइटफुल कपल.”

ये भी पढ़ें-चीन में रिलीज नहीं हुई, फिर भी 10 करोड़ डॉलर कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी ‘पठान’

कंगना ने सिड-कियारा को बताया था प्यारा कपल

कंगना ने सिड-कियारा को बताया था प्यारा कपल इससे पहले भी कंगना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘ये कपल कितना प्यारा है, इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ असली प्यार बहुत कम देखने को मिलता है, ये कपल एक साथ काफी अच्छा लगता है.’

ये भी पढ़ें-Manoj Bajpayee: ‘फैमिली मैन सीजन 3’ लेकर आ रहे मनोज बाजपेयी? वीडियो शेयर कर फैंस को दिया ये हिंट

सिड-कियारा दिल्ली और मुंबई में देंगे रिसेप्शन

ऑफिशियली मैरिड कपल सिद्धार्थ और कियारा अब दिल्ली और मुंबई में रिस्पेशन होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. कपल 9 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे. इसके बाद 10 फरवरी को दोनों मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा और यहां 12 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा की रिस्पेशन पार्टी होगी. फिलहाल न्यूली वेड कपल की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इन तस्वीरों पर फैंस और तमाम सेलेब्स प्यार बरसा रहे हैं.

तस्वीर के आते ही बॉलीवुड सितारों ने मुबारकबाद देनी शुरू कर दी. इनमें सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी शामिल रहीं. आलिया ने कियारा की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दोनों सितारों को शादी की बधाई दी. आलिया के अलावा, करण जौहर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, मीरा कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने शादी की बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago