देश

‘मेरे सामने लोग डूब रहे थे और मैं बेबस था’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने सुनाई बरगी डैम हादसे की खौफनाक दास्तां

Bargi Dam Boat Accident: “दो रात बीत चुकी है आज तीसरा दिन है…आज भी मैं खाना नहीं खाया हूं. बस मेरे को वही सीन दिखता है. उसमें मैं भी कुछ नहीं कर पाया. मेरे पास जितना जोर था पूरा लगा दिया. अब कुदरती मार का मैं क्या करूं… मैं सोचा किसी भी कोने में बोट चली जाए, कहीं पर बोट खड़ी कर दूं, लेकिन कुदरती मार से वहां नहीं पहुंच पाया मैं… बस वही बात सोच-सोच कर बहुत परेशान हूं मैं. मतलब कुदरत ने ये सब कर दिया लेकिन दोष तो मुझे लग रहा है.” ये कहना है कि जबलपुर के बरगी डैम (Bargi Dam) हादसे के दौरान क्रूज चला रहे पायलट महेश पटेल का.

दरअसल मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बारगी डैम में गुरुवार के दिन क्रूज पर सवार होकर सैर-सपाटे पर निकले लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. मौसम खराब होने की वजह से क्रूज पलट गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में से एक 4 साल का बच्चा भी शामिल था. हादसे के दौरान क्रूज पर 40 यात्री सवार थे.

लोग बिना लाइफ जैकेट पहने आए नजर

इस हादसे को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग बिना लाइफ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. जिसपर महेश पटेल कहते हैं कि सबको लाइफ जैकेट दी गई थी, लेकिन कुछ लोग नीचे बिना जैकेट पहने डांस कर रहे थे. उनको कई बार बोला गया था कि लाइफ जैकेट पहन लें, लेकिन वो नहीं पहने.

महेश पटेल आगे कहते हैं कि मैं ऊपर केबिन में था. नीचे लोग बिना लाइफ जैकेट पहने डांस कर रहे थे. अचानक से बोट में पानी भरने लगा तो मैं बोट को किसी भी कोने में नहीं ले जा पाया. मैं कुछ सोच पाता उससे पहले ही बोट बैठ गई. उस समय बोट किनारे से मात्र 50 से 60 मीटर दूर थी.

एक दिन पहले ही तूफान की थी चेतावनी

यह घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे की है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही इलाके में तूफान की चेतावनी दे दी थी. इसके बावजूद क्रूज का संचालन किया गया.

क्रूज जब पानी में आगे बढ़ा तभी तूफान आ गया. जिसके बाद कई यात्री नीचे से ऊपर चले गए. जिसकी वजह से क्रूज का संतुलन बिगड़ गया.

अफरा-तफरी से नाव हो गई आउट ऑफ कंट्रोल

जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक यात्रियों के ऊपर जाने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वो एक तरफ झुक गई. घबराये लोग दूसरी तरफ भागने लगे, इससे वहां नाव पूरी तरह डंवाडोल हो गई. इस वजह से नाव के निचले हिस्से में पानी भरने लगा. नीचे वाले लोग नीचे ही फंस गए.

ये भी पढ़ें- AAP से बगावत पड़ी भारी! संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

चंद मिनटों में नाव पानी में डूब गई. नाव के डूबते ही चीख पुकार मच गई. मौके पर राहत और बचाव दल तुरंत कार्रवाई के लिए पहुंचा, लेकिन तबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

43 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

45 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago