‘मेरे सामने लोग डूब रहे थे और मैं बेबस था’, क्रूज पायलट महेश पटेल ने सुनाई बरगी डैम हादसे की खौफनाक दास्तां
Bargi Dam Boat Accident: बारगी डैम में गुरुवार के दिन क्रूज पर सवार होकर सैर-सपाटे पर निकले लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए. क्रूज पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई. हादसे के दौरान क्रूज पर 40 यात्री सवार थे. बरगी डैम हादसे के समय क्रूज पायलट रहे महेश पटेल ने बड़ा खुलासा किया है.





