Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

AAP से बगावत पड़ी भारी! संदीप पाठक पर गिरफ्तारी की तलवार, दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

Sandeep Pathak controversy: AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज होने से सियासी माहौल गरमा गया है. पुलिस की कार्रवाई और विपक्ष के आरोपों के बीच यह मामला राजनीतिक टकराव का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.

Sandeep Pathak controversy

Sandeep Pathak controversy: शनिवार (2 मई) को हुए एक घटना क्रम ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सियासत में हलचल तेज कर दी है. आम आदमी पार्टी से अलग हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक (Sandeep Pathak) पर पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई है. जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है. पंजाब पुलिस का यह एक्शन सांसद संदीप पाठक के बीजेपी में शामिल होने के बाद लिया गया है. सूत्र की माने तो सांसद पर गैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज की गई है.

संदीप पाठक के घर भी पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने सांसद पर दोनों मामलों में गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं. शनिवार सुबह पुलिस की एक टीम संदीप पाठक के दिल्ली आवास पर पहुंची, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वे पीछे के रास्ते से निकल चुके थे. यह कार्रवाई सांसद राजिंदर गुप्ता के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद की गई. 30 अप्रैल को पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ट्राइडेंट ग्रुप की धौला स्थित यूनिट में जांच की थी. बता दें कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों में शामिल राजिंदर गुप्ता और संदीप पाठक ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था.

पंजाब CM भगवंत मान पर साधा हमला

पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज होने पर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार से नाराज है और इसी वजह से बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. चुघ ने यह भी कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं और न ही झुकेंगे.


ये भी पढ़ें: West Bengal Elections: बंगाल में 15 बूथों पर फिर से कराई जा रही वोटिंग, मतदाताओं को लेकर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता, तनाव


हरभजन सिंह की सुरक्षा को लेकर भी सवाल

बीजेपी नेता तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर से सुरक्षा हटा दी और वहां अपने लोगों से गलत बातें लिखवाईं. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब सरकार से नाराज है और उसे नकार रही है. चुघ ने यह भी कहा कि जब तक संदीप पाठक आम आदमी पार्टी में थे, तब तक सब ठीक था, लेकिन पार्टी छोड़ते ही उनके प्रति रवैया बदल गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital