देश

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर मथुरा बांके बिहारी मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल, शुरू हुआ 40 दिवसीय होली उत्सव, इनका लगा भोग

Basant Panchami: आज यूपी में घरों से लेकर मंदिरों में भी बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. जगह-जगह सरस्वती पूजा हो रही है तो वहीं गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे हैं. इसी बीच ब्रज में एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. भले ही होली को अभी एक महीने से अधिक का समय बचा हो लेकिन ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही अबीर और गुलाल उड़ा कर 40 दिन का होली उत्सव शुरू कर दिया गया है. बता दें कि ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है. इसमें शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं. यह होली 40 दिन तक चलती है.

बता दें कि हर साल ब्रज में होली का 40 दिवसीय उत्सव बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाता है, जो कि रंग पंचमी तक चलता है. इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024, बुधवार को यानी आज मनाई जा रही है. इस मौके पर आज मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी को रंग-गुलाल अर्पित किया गया और इसके बाद भक्‍तों ने मंदिर में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. बसंत पंचमी के होली महोत्‍सव में शामिल होने के लिए बांके बिहारी मंदिर में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ी है. इस मौके पर न केवल देश बल्कि विदेश से भी भक्त पहुंचे हैं और अबीर-गुलाल का आनन्द उठा रहे हैं. इस खास मौके के लिए मंदिर को पीले रंग के गेंदे के फूलों से सजाया गया है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: फिर से बनना शुरू हुए रामलला की आरती के लिए पास, 28 फरवरी तक फुल हो गई है बुकिंग, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

बासंती रंग के वस्त्र में इठला रहे कान्हा

बता दें कि बसंत पंचमी पर ठाकुर जी को बासंती रंग के वस्‍त्र पहनाए गए हैं और फूलों से श्रृंगार किया गया हैं. उन्‍हें पंचमेवा युक्‍त केसरिया मोहनभोग का विशेष भोग अर्पित किया गया. इसके बाद बसंत पंचमी पर होली महोत्‍सव की शुरुआत हुआ है. रंग-गुलाल भी ठाकुर जी को चढ़ाए गए हैं. फिर पूरे मंदिर में रंगों की वर्षा हुई. इस अवसर पर पूरा बांके बिहारी मंदिर कई रंगों के अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया. ठाकुर जी के प्रेम और होली के रंगों में रंगे भक्‍तों का उल्‍लास और प्रेम देखते ही बन रहा था. भक्‍तगण अपने बांके बिहारी के साथ होली खेलने और इस मौके को कैमरे में कैद करने के लिए बेसब्र दिखाई दे रहे थे तो वहीं पूरा प्रांगण बांके बिहारी के जयकारे से गूंज रहा था.

40 दिन तक जारी रहेगा फाग महोत्‍सव

बसंत पंचमी से शुरू होने वाले इस महौत्सव के दौरान ही ब्रज मंडल में होली का डंडा गाड़ा जाता है. वैसे होलिका के लिए पहली लकड़ी या पहला डंडा बसंत पंचमी के दिन ही रखी जाती है और फिर धीरे-धीरे होलिका के लिए लकड़ियां एकत्र की जाती है. तो वहीं ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही 40 दिन का फाग उत्सव शुरू हो जाता है. इस दौरान प्रतिदिन ब्रज में होली से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस बार 20 मार्च को रंगीली एकादशी से 24 मार्च पूर्णिमा तक विश्व प्रसिद्ध सरस रंगीली होली का आयोजन होगा. फिर 25 मार्च को धुलैड़ी के दिन डोलोत्सव का परंपरागत आयोजन किया जाएगा.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago