देश

बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन, अमित शाह बोले- उनका बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा

महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर सोमवार को पूरे देश ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया. देश की आजादी के लिए उनके साहस, त्याग और संघर्ष को नमन करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक नेताओं ने उनके योगदान को देश के लिए प्रेरणादायक बताया.

अमित शाह ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में बटुकेश्वर दत्त के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया. उन्होंने लिखा, “महान स्वाधीनता सेनानी एवं अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. बटुकेश्वर दत्त जी ने भगत सिंह जी के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर अंग्रेजों के अन्याय के विरुद्ध पूरे देश में आजादी की अलख जलाई. उन्होंने कालापानी की कठोर यातनाएँ सहकर भी स्वाधीनता के संकल्प को अडिग रखा और कैदियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजी दमन के विरुद्ध सशक्त आवाज बुलंद की. उनका साहस, त्याग और बलिदान सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

ओम बिरला ने किया विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बटुकेश्वर दत्त को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ऐसे महान देशभक्त और अमर क्रांतिकारी को राष्ट्र हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा.


ये भी पढ़ें: सावधान हो जाइए… मानसून फिर से पकड़ने वाली है रफ्तार, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट


राजनाथ सिंह बोले- उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि बटुकेश्वर दत्त केवल एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि वे सच्चे राष्ट्रवादी और साहसी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अन्याय और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जिस दृढ़ता से संघर्ष किया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के विकास और समृद्धि के लिए लगातार कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

7 minutes ago