Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मलाइका के बाद अर्जुन कपूर के साथ अब ये कौन? लंदन में साथ दिखते ही उड़ी अफवाहों की हवा

Arjun Kapoor Dating: अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

Arjun Kapoor Dating: अर्जुन कपूर अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस साहिबा बाली से जोड़ा जा रहा है. पिछले कुछ समय से दोनों की डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

लंदन में साथ नजर आए

19 जुलाई को अर्जुन और साहिबा लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच देखते हुए दिखाई दिए. दोनों की तस्वीरें स्टैंड्स से वायरल हो गईं और फैंस ने तुरंत इन्हें लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं.

वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई अटकलें

मैच से सामने आई तस्वीरों में अर्जुन कपूर नीले रंग के कपड़े पहने नजर आए. वहीं, साहिबा बाली ब्लैक सनग्लासेस लगाए उनके साथ बैठी दिखीं. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं.

मैचिंग आउटफिट बना चर्चा का कारण

दिलचस्प बात यह रही कि अर्जुन और साहिबा दोनों ने नीले रंग के मैचिंग कपड़े पहने थे. कई तस्वीरों में वे साथ बैठे दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर लोग पूछने लगे कि क्या चल रहा है? वहीं कुछ ने तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें-72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, जानें किसे मिला बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब; देखें पूरी लिस्ट

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली का क्या कहना था?

हालांकि, इन चर्चाओं पर अब तक अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने कोई बयान नहीं दिया है. दोनों की चुप्पी ने ही फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital