Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सावधान हो जाइए… मानसून फिर से पकड़ने वाली है रफ्तार, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है. IMD ने 20 से 23 जुलाई के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे. विभाग ने 21 और 22 जुलाई को विशेष रूप से बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर भारत में भारी वर्षा

मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 25 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में 20 से 23 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 24 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार हैं. राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पूर्वी हिस्सों में 23 से 25 जुलाई और पश्चिमी हिस्सों में 20 से 25 जुलाई तक बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में सक्रिय मानसून

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 20 से 25 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में चेतावनी

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और अंडमान-निकोबार में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. बिहार में 22 से 25 जुलाई, जबकि झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 से 25 जुलाई तक अच्छी बारिश होगी. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 20 से 25 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है.

ये भी पढ़ें-आज का पंचांग खोलेगा रहस्य, शिव योग से सिद्धि योग तक, 20 जुलाई का शुभ-अशुभ समय, क्या आप चुन पाएंगे सही मुहूर्त?

सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहना चाहिए. निचले इलाकों में जलभराव, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है. विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है. खासकर पहाड़ी राज्यों और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital