देश

‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी बोले- यह आत्मनिर्भरता और हरित गतिशीलता की दिशा में अहम

PM Modi In Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ई-विटारा’ को झंडी दिखाने से पहले कहा है कि भारत की आत्मनिर्भरता और हरित गतिशीलता का केंद्र बनने की दिशा में यह एक विशेष दिन है. पीएम मोदी (PM Modi In Gujarat) मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे हरी झंडी दिखाकर मारुति सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी), ई-विटारा का 100 से अधिक देशों में निर्यात शुरू करेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi In Gujarat) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत की आत्मनिर्भरता और हरित गतिशीलता के केंद्र बनने की दिशा में आज एक विशेष दिन है. हंसलपुर में आयोजित कार्यक्रम में ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) भारत में निर्मित है और 100 से ज्यादा देशों को निर्यात किया जाएगा. हमारे बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, गुजरात के एक संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन भी शुरू होगा.”

बैट्री ईवी के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम (PM Modi In Gujarat)

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे.”

यह ऐतिहासिक पहल भारत के हरित परिवहन के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है और साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है. इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज गुजरात में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़े कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ही गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन करेंगे. तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम, यह संयंत्र घरेलू विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देगा. इससे अब 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

6 minutes ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

11 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

15 minutes ago

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

30 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

33 minutes ago