Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ लंबे समय से जुड़े एक अहम चेहरे को अब अलविदा कहना पड़ा है. जी हां, एशिया कप 2025 से ठीक पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मालिशिया राजीव कुमार से नाता तोड़ लिया है. राजीव पिछले पंद्रह सालों से भारतीय खिलाड़ियों के लिए न सिर्फ सपोर्ट स्टाफ थे, बल्कि उनके लिए भरोसे का एक चेहरा भी थे.
राजीव कुमार हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ दिखाई दिए थे. लेकिन अब बीसीसीआई ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है. इस फैसले की जानकारी खुद राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की.
उन्होंने लिखा- “भारतीय क्रिकेट टीम की एक दशक तक सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही. इस मौके के लिए भगवान और सभी का धन्यवाद, अब मैं आगे की नई राह को लेकर उत्साहित हूं.”
राजीव कुमार को खिलाड़ी केवल मसाज थेरेपिस्ट के रूप में नहीं देखते थे. मैच के बाद थके-हारे खिलाड़ी सबसे पहले उन्हीं के पास पहुंचते थे ताकि उनकी अकड़ी हुई मांसपेशियों को आराम मिल सके. राजीव हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग एनर्जी ड्रिंक, प्रोटीन शेक और हाइड्रेशन मिक्स तैयार करते थे.
मैदान पर भी उनकी मौजूदगी अहम रहती थी. अक्सर वे बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर खिलाड़ियों की जरूरतें पूरी करते और यह भी ध्यान रखते कि खेल की गति बनी रहे. उनकी मुस्कान और सहज स्वभाव ने उन्हें खिलाड़ियों के बीच बेहद खास बना दिया था.
ये भी पढ़ें- ये हैं टी20 के टॉप-10 सबसे सफल गेंदबाज, जानें इस लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी?
अब जबकि एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाला है, भारतीय टीम बिना राजीव के मैदान में उतरेगी. भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को होगा, जबकि 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत तय है. इस बार सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान दी गई है और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…