देश

बारात निकलने से पहले दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की भाभी, कहा- ‘वो मेरा है, मैं उसे किसी और का नहीं होने दूंगी’

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां बारात से पहले दूल्हे की भाभी दुल्हन के घर पुलिस के साथ पहुंची और शादी रुकवाने की कोशिश की. दूल्हे की भाभी ने दुल्हन के घर पहुंचकर शोर मचाते हुए कहा, ‘वो मेरा है, मैं उसे किसी और का नहीं होने दूंगी.’ यह सुनकर दुल्हन के परिवार वाले चकित रह गए. इसके बाद शादी को रोक दिया गया.

दुल्हन के घर पहुंची दूल्हे की भाभी

पूरा मामला महराजगंज के नौतनवा कस्बे की है, जहां गोरखपुर के शाहपुर से बारात आनी थी. शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दुल्हन के परिवार में खुशी का माहौल था. लेकिन शादी से पहले दूल्हे की भाभी शाहपुर थाना पुलिस के साथ नौतनवा पहुंच गई और दूल्हे के विवाह पर सवाल उठाया.

शादी को रोक दिया गया

दूल्हे की भाभी ने कहा कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसे किसी और से शादी करने का अधिकार नहीं है. उसने दुल्हन से भी कहा कि वह इस शादी को छोड़ दे, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. यह सुनकर दुल्हन के परिवार वाले हैरान रह गए और पूरी शादी की तैयारियां रुक गईं.

ये भी पढ़ें- टूरिस्ट वीजा पर आए रशियन कपल ने खड़ी कर दी 7 मंजिला इमारत, अब कुर्क करने जा रहा प्रशासन, धार्मिक ट्रस्ट बनाकर की अवैध कमाई

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, दुल्हे की भाभी ने इस मामले को लेकर नौतनवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाने के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर थाने की पुलिस ने दस्तावेज दिखाए, जिनमें यह बताया गया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और उसके खिलाफ गोरखपुर में डीपी एक्ट के तहत मामला चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने शादी को रोकने के लिए कार्रवाई की और शादी को रुकवा दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago