यूटिलिटी

अब Aadhaar Card से जुड़ा हर काम होगा पहले से आसान, ये नई सर्विस घर बैठे देगी हर सवाल का चुटकियों में जवाब, जानें कैसे

Aadhaar AI System: जिस तरह से एक के बाद एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े टूल या सर्विस अलग-अलग प्लेयटफॉर्म पर लॉन्च हो रहे हैं उस हिसाब से लगता है कि ये साल AI का रहने वाला है. यह ताजा अपडेट आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है. दरअसल, आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने हाल ही में AI चैटबॉट Aadhaar Mitra की शुरुआत की है जो आधार यूजर्स के कई काम आसान कर देता है. यह आधार मित्र कई सुविधाएं देगा जिससे आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी और आपका काम हो जाएगा. चलिए हम आपको बताते हैं कैसे?

अब घर बैठे मिलेगा हर सवालों का जवाब

आधार मित्र का इस्तेमाल आप आधार कार्ड से जुड़ी समस्या जैसे आधार पीवीसी स्टेटस, आधार अपडेट स्टेटस, कोई कंप्लेंट ट्रैक करना हो या फिर कोई शिकायत दर्ज करनी हो इन तमाम तरह की चीजों के बारे में जान पाएंगे. UIDAI ने ये चैटबॉट इसलिए लॉन्च किया है ताकि लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकें और समय पर जो जानकारी उन्हें चाहिए वो उन्हें घर बैठे मिल जाएं. UIDAI ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है. ऐसे में अगर आप इस नए AI टूल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फोटो में दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करके ये काम कर सकते हैं.

आधार संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

आधार मित्र चैटबॉट आपके आधार कार्ड का अपडेट स्टेटस प्रोवाइड करा सकता है. जिसके लिए आपको इनरोलमेंट नंबर, एसआरएन और यूआरएन नंबर देना होगा. फिर आधार मित्र आपके कार्ड के स्टेटस की जानकारी देगा. अगर आप डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और डेमोग्राफिक डाटा चेंज कराने के लिए आधार सेंटर की तलाश करना चाहते हैं तो आधार मित्र चैटबॉट आपको बिना किसी परेशानी के आपके नजदीकी आधार सेंटर्स के बारे में जानकारी देगा. आधार मित्र चैटबॉट का यूज करके आप आधार संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री

कैसे करें आधार मित्र का इस्तेमाल?

  • अगर आप आधार मित्र का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको होमपेज पर आधार मित्र का बॉक्स दिखाई दे जाएगा. यह बॉटम राइट कॉर्नर में होगा.
  • इस बॉक्स पर क्लिक करते ही चैटबॉट ओपन हो जाएगा.
  • फिर आपको Get Started पर क्लिक करना होगा अपना सवाल पूछने के लिए.
  • आप सर्च बॉक्स में अपना सवाल लिख सकते हैं और जवाब आपको मिल जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

4 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

5 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

5 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

5 hours ago