लाइफस्टाइल

अगर आप भी Migraine के दर्द से है परेशान तो इस तीखे मसाले से कर लें दोस्ती, मिनटों में मिलेगी राहत, सावधानी से करें सेवन

Black Pepper For Migraine pain: सिर में उठने वाला तेज और असहनीय दर्द है माइग्रेन, जिसका दर्द सिर के एक तरफ तेजी से होता है. माइग्रेन का दर्द कुछ मिनट से लेकर लगातार कुछ दिनों तक बना रह सकता है. ठंड में माइग्रेन के मरीजों की तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसे में उनके लिए भारतीय रसोई में रखी काली मिर्च खाना फायदेमंद हो सकता है. माइग्रेन का दर्द शारीरिक गतिविधियों, तेज रोशनी या तेज आवाज से भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप इस दर्द से बचना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं काली मिर्च के सेवन का सही तरीका क्या है?

माइग्रेन दर्द के लिए रामबाण है काली मिर्च

माइग्रेन का दर्द छोटे बच्चों से लेकर ज्यादा उम्र के लोगों को भी हो सकता है. आमतौर पर दर्द बढ़ने से उल्टी, सूजन और चक्कर जैसी समस्याओं से भी माइग्रेन के मरीजों को जूझना पड़ता है. हालांकि, इसके दर्द से राहत पाने का उपाय रसोई में उपलब्ध काली मिर्च के रूप में है. आयुर्वेद में काली मिर्च को काफी फायदेमंद माना जाता है. यह जुकाम-खांसी, वायरल, फेफड़े संबंधित समस्याओं के साथ ही माइग्रेन के लिए भी रामबाण माना जाता है.

क्या है माइग्रेन दर्द की वजह?

आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के बीएएमएस, एमडी डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने माइग्रेन दर्द की वजह बताई और ये भी कि काली मिर्च का सेवन कैसे किया जाना चाहिए? उन्होंने बताया, “ माइग्रेन केवल सिर में ही नहीं बल्कि पूरे शरीर में होने वाला तेज दर्द है. जब पूरे शरीर की नसें तन जाती हैं और फिर सिकुड़ जाती हैं तो इससे माइग्रेन का दर्द होता है.

सिर में एक तरफ से शुरू होकर यह गर्दन, कंधे और पीठ के साथ हाथ में भी हो सकता है.” उन्होंने बताया, “माइग्रेन के दर्द की सबसे बड़ी बात यह है कि यह जब शुरू हो जाता है तो इसे कंट्रोल करना मुश्किल होता है ऐसे में राहत पाने के लिए दर्द से पहले होने वाले तनाव में ही दवा का सेवन कर लेते हैं तो मरीज को राहत मिल जाती है.”

यह भी पढ़ें: क्या आप भी वेजिटेरियन हैं और करना चाहते हैं Vitamin B12 की कमी को दूर? तो यहां जान लीजिए डॉक्टर्स की राय

कैसे करें काली मिर्च का सेवन?

काली मिर्च में ‘पिपेरिन’ नामक एक एंजाइम होता है, जो सूजन रोधी है और माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में सहायक होता है.” वैद्य जी सावधानी की भी सलाह देते हैं. उनके मुताबिक काली मिर्च की तासीर गर्म होती है और इसका ज्यादा सेवन नुकसान भी दे सकता है. इसे 2 या 3 बार से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए यह गर्म होता है और इससे नाक से खून आने का खतरा रहता है.

काली मिर्च के अन्य फायदे

काली मिर्च के कई और फायदे भी है जिनमें जुकाम, खांसी, वायरल संक्रमण और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं में भी फायदेमंद है. इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण माइग्रेन के अलावा अन्य सूजन संबंधी समस्याओं में भी राहत पहुंचाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago