देश

BPSC पास करते ही बदली नीयत! शिक्षक बना तो ले आया सौतन, आखिर पहली पत्नी के साथ क्या किया?

रवि शंकर शर्मा/बेगूसराय


BPSC Teacher Second Marriage: बिहार के बेगूसराय (Begusarai) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बीपीएससी (BPSC) परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बनते ही एक पति के तेवर बदल गए. आरोप है कि शिक्षक बनने के बाद उसने अपनी पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और दूसरी शादी रचा ली. पीड़िता ने अब महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई है.

यह घटना बेगूसराय के बजलपुरा (Teghra) की है. जहा BPSC शिक्षक राकेश कुमार पर पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली है. पीड़िता की शादी वर्ष 1999 में हुई थी और पिता ने शादी में भारी मात्रा में जेवरात और नगदी दी थी.

करीब एक साल पहले पति राकेश कुमार का चयन BPSC शिक्षक के रूप में हुआ, जिसके बाद उसने पहली पत्नी को प्रताड़ित करना और जेवरात छीनकर मारपीट करना शुरू कर दिया. पीड़िता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बीपीएससी (BPSC) शिक्षक द्वारा दूसरी शादी रचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गांव का है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.

विवाहिता ने अपने शिक्षक पति पर दूसरी शादी करने, मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने (Mahila Thana Begusarai) में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

1999 में रचाई धूमधाम से शादी

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 1999 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बजलपुरा निवासी हरेराम प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के समय उसके पिता ने उपहार स्वरूप 10 भरी सोना, 50 भरी चांदी, पांच लाख रुपये नगद समेत लाखों का घरेलू सामान दिया था.

शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व राकेश कुमार का चयन बीपीएससी शिक्षक के रूप में हो गया.

प्रताड़ित कर दूसरी शादी रचा ली (BPSC teacher second marriage)

महिला का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलते ही उसके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. शिक्षक बनने के बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और चुपके से दूसरी शादी रचा ली. इतना ही नहीं, आरोपी पति ने महिला के सारे जेवरात अपने कब्जे में ले लिए और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया.

पीड़िता ने सास और ससुर पर भी प्रताड़ना और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:  मथुरा में ‘यमराज’ बना तेज रफ्तार कंटेनर; चाय पी रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत से मचा कोहराम!

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते-साधते उद्धव ठाकरे की पार्टी पर क्या बोल गए अभिजीत दिपके?

Election Commission Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग और…

15 minutes ago

कौन थीं भीकाजी कामा? जिन्होंने जर्मनी में फहराया था आज़ादी का झंडा, जानिए विदेशी धरती से कैसे हिलाया था ब्रिटिश शासन

आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: टूटे जूते के साथ दौड़कर सीमा ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज, खत्म किया 16 साल का सूखा

एशियन गेम्स 2026 में भारत की सीमा कुमारी ने जूते का सोल निकलने के बावजूद…

38 minutes ago

फिर सुर्खियों में क्यों आया महादेव बेटिंग ऐप? दुबई से हैदराबाद के सफर में CBI की एंट्री

Mahadev Betting App Controversy: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने एक बहुत बड़ी…

55 minutes ago