Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मथुरा में ‘यमराज’ बना तेज रफ्तार कंटेनर; चाय पी रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत से मचा कोहराम!

Delhi Agra Highway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. जहा देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर चाय पी रहे लोगों को रौंद दिया. घटना के बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत. पुलिस जांच में जुटी.

Delhi Agra highway accident

राकेश पचौरी/मथुरा


Delhi Agra Highway Accident: उत्तर प्रदेश के दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने करीब 1:30 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा कर टकरा गया. जिसके बाद दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित चौधरी कैंटीन के सामने हुआ. दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दुर्घटना में ललित और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस जांच शुरू.

कैस हुआ हादसा?

मथुरा में दिल्ली- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे यह घटना घटी. दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.

इलात के दौरान मौत

हादसे के बाद मौके पर ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और भागने का प्रयास कर रहे कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान ललित (निवासी चंदौली, छाता) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है.

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, तेजपाल और विकास नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए बंद हुए हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर फिर से शुरू कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मेलोनी को भा गई मोदी की ‘मेलोडी’! इटली की पीएम को गिफ्ट की चॉकलेट, वायरल हुआ Video

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital